Sambhal: सम्भल में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने कैंची से पत्नी की हत्या कर खुद को किया घायल।

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक

Mar 16, 2026 - 11:57
57 Views
Sambhal: सम्भल में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने कैंची से पत्नी की हत्या कर खुद को किया घायल।
सम्भल में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने कैंची से पत्नी की हत्या कर खुद को किया घायल।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति ने कैंची से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद पर भी कैंची से हमला कर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी मोहम्मद नफीस (40) पुत्र अनीश उर्फ रल्लू, जो पेशे से मेडिकल स्टोर संचालक है और वर्तमान में सरायतरीन (थाना हयातनगर) में रह रहा था, बुधवार रात सम्भल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय स्थित अपनी पत्नी नजमा (38) के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मोहम्मद नफीस ने गुस्से में आकर कैंची से पत्नी नजमा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नफीस ने खुद पर भी कैंची से हमला कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी दोनों को जिला अस्पताल सम्भल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नजमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नफीस की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद नफीस और नजमा की शादी करीब 16 साल पहले मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। जानकारी यह भी सामने आई है कि नफीस काफी समय से अपनी पत्नी के घर मंडी किशनदास सराय नहीं आता-जाता था। 15 मार्च 2026 को नजमा ने अपने पति के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसका पति उसके साथ नहीं रहता और उसने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- बोलने का समय आता है तो विदेश घूमने निकल जाते हैं राहुल- बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow