Hardoi News: पंखे में लटक कर युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत। 

विवेक पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम ललुआमऊ बाहर रहकर मजदूरी करता था। कुछ समय से वह अपने परिवार के पास गांव आया था। आज सुबह जब...

Apr 30, 2025 - 15:18
56 Views
Hardoi News: पंखे में लटक कर युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
ललुआमऊ/हरपालपुर। आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव निवासी एक युवक ने पंखे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम ललुआमऊ बाहर रहकर मजदूरी करता था। कुछ समय से वह अपने परिवार के पास गांव आया था। आज सुबह जब परिवार वाले घर में नहीं थे, तो विवेक द्वारा अपने पुराने घर में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी गई। पारिवारीजनों द्वारा घटना की जानकारी होने पर थाना हरपालपुर को सूचना दी गई।

आपको बता दें कि तीन बहनों एवं चार भाइयों में यह युवक तीसरे नंबर का था। घटना के बाद से पारिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा है।

Also Read- Hardoi News: ग्राम पंचायत `हाजीपुर' का नाम होगा `सियारामपुर', जिला पंचायत हरदोई की बैठक में हुआ अनुमोदन।

घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर गया और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया। थानाध्यक्ष हरपालपुर बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow