Political News: महिला अध्यक्ष बनने के बाद अलका लांबा बोली- कुछ महीनो बाद नीतीश कुमार नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री। 

कांग्रेस पार्टी (congress party) ने अलका लांबा को महिला अध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद बिहार (Bihar) में पहुंची अलका लांबा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

By INA News Desk
Feb 21, 2025 - 15:25
127 Views
Political News: महिला अध्यक्ष बनने के बाद अलका लांबा बोली- कुछ महीनो बाद नीतीश कुमार नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री। 

कांग्रेस पार्टी (congress party) ने अलका लांबा को महिला अध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद बिहार में पहुंची अलका लांबा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को लेकर बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि कुछ महीनो बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।

  • अलका लांबा ने नीतीश कुमार को लेकर किया दावा

बिहार में इसी साल विधानसभा की चुनाव होना है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी। तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी बिहार में अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्ष बनने के बाद अलका लांबा पटना में पहुंची जहां पर उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने अपने बयान में कहा है कि कुछ महीनो में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार प्रदेश की मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। ऐसा इसलिए मैं कह रही हूं क्योंकि आप सभी को पता होगा कि नीतीश कुमार की पार्टी की हालत बिहार में बहुत खराब हो चुकी है। आने वाले चुनाव में मुझे उम्मीद है कि उनकी पार्टी बहुत बुरी तरीके से हारेगी।

Also Read- Delhi News: दिल्ली सीएम शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की आई सूची, जाने किसे बनाया जाएगा मंत्री।

  • बीजेपी पर अलका लांबा ने साधा निशाना

अलका लांबा ने बिहार विधानसभा चुनाव के मामले में एनडीए के 225 से अधिक सीटें जीतने के दावे का मजाक उड़ाया, उन्होंने यह कहते हुए कि बीजेपी ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन बहुमत तक नहीं पहुंच पाई। उन्होंने बीजेपी पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित करवाने का श्रेय लेने का आरोप लगाया, बावजूद इसके कि इसके क्रियान्वयन में कई बाधाएं डाली गईं।

अलका लांबा ने बिहार में चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत से पहले एक तिहाई सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह हर जिले और लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी और लगातार बैठकों के माध्यम से सरकार को सत्ता से हटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगी। लांबा ने कहा कि इस साल उनका मुख्य लक्ष्य बिहार है और उन्होंने सदस्यता अभियान को भी तेज करने की योजना बनाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow