Hardoi: भूतपूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा- जिलाधिकारी

जिला सैनिक कल्याण की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में शहीद

By INA News Desk
Apr 9, 2026 - 20:57
70 Views
Hardoi: भूतपूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा- जिलाधिकारी
भूतपूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा- जिलाधिकारी

Hardoi: जिला सैनिक कल्याण की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में शहीद सैनिकों के नाम पर उनके ही गांव/ नगर में पार्क निर्माण तथा सोलजर बोर्ड चौराहे का सौन्द्रीकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी अधिकारी को निर्देश दिये कि शहीद सैनिकों के नाम बनने वाले पार्क के लिए स्टीमेट बनाकर शासन को प्रस्ताव प्रेषित करें और धनराशि प्राप्त होने पर शीघ्र पार्को का निर्माण करायें। उन्होने कहा कि सोल्जर बोर्ड चौराहे का सौन्द्रीकरण नगर पालिका द्वारा कराया जायेगा।

नगर क्षेत्रों में बनने वाली सरकारी दुकानों को भूतपूर्व सैनिकों के नाम आवंटन के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि दुकानों का निर्माण होने पर नियमानुसार पूर्व सैनिकों को दुकानों का आवंटन कराया जायेगा तथा वरासत वाले शस्त्रों का पंजीकरण किया जायेगा। बैठक में सैनिकों की भूमि पर कब्जे आदि शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया भूतपूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मिश्रा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा भूतपूर्व सैनिक आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को 2 वर्ष की सजा, ₹5000 का जुर्माना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement