Ayodhya : भाजपा महानगर अध्यक्ष पद की लड़ाई त्रिकोणीय बनी, दावेदार राकेश मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा और संजय शुक्ला
अभिषेक मिश्रा पूर्व महानगर अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय स्तर के नेता उनकी पैरवी कर रहे हैं। उन पर 2023 के नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण के दौरान संगठन पदाधिकारियों, चुनाव प्रभा
अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष पद के लिए चुनौती त्रिकोणीय हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह मुकाबला राकेश मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा और संजय शुक्ला के बीच सिमट गया है। यह लड़ाई पूर्व सांसद, सदर विधायक और महापौर की प्रतिष्ठा से जुड़ी बताई जा रही है। संगठन की रीढ़ माने जाने वाले पूर्व सांसद अपना पत्ता अभी नहीं खोल रहे हैं। उन्हें किसका समर्थन मिलेगा, यह कहना मुश्किल है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार सपा और बसपा से राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले तथा नौ साल से भाजपा में सक्रिय दो बार के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता संजय शुक्ला का समर्थन कर रहे हैं।
अभिषेक मिश्रा पूर्व महानगर अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय स्तर के नेता उनकी पैरवी कर रहे हैं। उन पर 2023 के नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण के दौरान संगठन पदाधिकारियों, चुनाव प्रभारियों और जनप्रतिनिधियों से बहस करने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत क्षेत्रीय और प्रदेश कार्यालय में हुई थी। अभिषेक पर समय-समय पर गुटबाजी बढ़ाने का भी आरोप लगता रहा है।
संजय शुक्ला पिछले छह साल से पार्टी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने के कारण चर्चा में हैं। वे पूर्व में महानगर उपाध्यक्ष और अयोध्या नगर अध्यक्ष रह चुके हैं तथा नगर पालिका परिषद के कई बार सभासद रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संस्कृत महाविद्यालय में अध्यापक होने के कारण संगठन में समय देना उनके लिए चुनौती है। पार्टी के लोग मानते हैं कि सरकारी नौकरी और छह साल से संगठन में रुचि न लेना उनकी राह में बड़ी बाधा बन सकता है। संजय पर पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर सभासद चुनाव लड़ने का भी आरोप है।
डॉ राकेश मणि त्रिपाठी को महापौर गुट का समर्थक माना जा रहा है। वे पूर्व में भाजपा नगर अध्यक्ष और वर्तमान में महानगर उपाध्यक्ष हैं। उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। उनके पिता दो बार जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद सदस्य और लोकसभा प्रभारी रह चुके हैं, जिसका लाभ मिल सकता है। संगठन में अध्यक्ष घोषित होने में पूर्व सांसद लल्लू सिंह का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है। उनका समर्थन किस तरफ जाएगा, यह आने वाला समय बताएगा।
Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन
What's Your Reaction?