Bahraich : पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

घटना की जानकारी नगर गोटारी के रहने वाले सियाकत खान ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रक संख्या CG15ED8090 पुल से गुजर रहा था, तभी अचानक ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और यह बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो यु

By INA News Desk
Apr 7, 2026 - 01:01
66 Views
Bahraich : पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Bahraich : पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कोल्हुआ के पास बने पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के नीचे गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी नगर गोटारी के रहने वाले सियाकत खान ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रक संख्या CG15ED8090 पुल से गुजर रहा था, तभी अचानक ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और यह बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान सोनभद्र जिले के बभनी क्षेत्र के रहने वाले संतोष यादव और अंकित यादव के रूप में हुई है। दोनों की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी।

Also Click : Ballia : किशोरी के अपहरण और गलत काम के दोषी को पच्चीस साल की कड़ी सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow