Basti : बस्ती के हरैया में मनोरमा पुल बना हादसों का केंद्र, सड़क धंसने से राहगीरों की जान खतरे में

तेज रफ्तार में आने वाली गाड़ियां जब अचानक इन गड्ढों के पास पहुंचती हैं, तो चालक को अचानक ब्रेक मारना पड़ता है, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का डर बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं

Apr 24, 2026 - 23:07
 0  4
Basti : बस्ती के हरैया में मनोरमा पुल बना हादसों का केंद्र, सड़क धंसने से राहगीरों की जान खतरे में
Basti : बस्ती के हरैया में मनोरमा पुल बना हादसों का केंद्र, सड़क धंसने से राहगीरों की जान खतरे में

हरैया क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित मनोरमा पुल इन दिनों बेहद खराब हालत में है, जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल पर लगे लोहे के गार्डर के पास की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और गिट्टियां निकल जाने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे किसी भी वाहन चालक के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। पुल की स्थिति इतनी चिंताजनक है कि एक-दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग जगहों पर सड़क धंस गई है, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया है।

तेज रफ्तार में आने वाली गाड़ियां जब अचानक इन गड्ढों के पास पहुंचती हैं, तो चालक को अचानक ब्रेक मारना पड़ता है, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का डर बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, फिर भी जिम्मेदार विभाग सोया हुआ है। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी गुस्सा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुल को तुरंत ठीक कराया जाए।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow