Hardoi: डीएम अनुनय झा की जनसुनवाई  में 82 शिकायतों का निस्तारण, तीन जरूरतमंदों को मिली पेंशन योजना की सौगात। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 82 शिकायते प्राप्त हुई

Nov 24, 2025 - 16:53
 0  33
Hardoi: डीएम अनुनय झा की जनसुनवाई  में 82 शिकायतों का निस्तारण, तीन जरूरतमंदों को मिली पेंशन योजना की सौगात। 
डीएम अनुनय झा की जनसुनवाई  में 82 शिकायतों का निस्तारण, तीन जरूरतमंदों को मिली पेंशन योजना की सौगात। 

हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 82 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। आज जन सुनवाई में दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा एक महिला को निराश्रित महिला पेंशनयोजना से जोड़ा गया। जन सुनवाई में शिकायतों के निस्तारण के साथ ही लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व कर्मी एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से निगरानी रखकर पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : जिले के 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित, 3174 मरीजों को मिली निशुल्क सेवाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।