Bazpur: बाजपुर के सभासदों ने किया अयोध्या की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन
लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय यूटीआरआई प्रशिक्षण कार्यक्रमण् के दूसरे दिन नगर पालिका परिषद बाजपुर के सभासदों जगतजीत
ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन
बाजपुरl लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय यूटीआरआई प्रशिक्षण कार्यक्रमण् के दूसरे दिन नगर पालिका परिषद बाजपुर के सभासदों जगतजीत सिंह व राजदीप तिवारी ने नगर निगम अयोध्या की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन किया। उन्होंने एमआरएफ सेन्टर का भ्रमण कर कचरे के पृथककरण एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को समझा। साथ ही श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में स्वच्छता, सफाई व्यवस्था एवं रखरखाव की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। सभासदों ने कहा कि यह प्रशिक्षण स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित नगरों के निर्माण हेतु अत्यंत प्रेरणादायक व ज्ञानवर्धक रहा। सभासदों को इस दौरान नगर निगम अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी का उभी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर निदेशक अनुज कुमार झा, अपर निदेशक रितु सुहास, डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर अयोध्या वैभव पाण्डे, डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर लखनऊ प्रियंका यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read- Mussoorie: मसूरी में ‘मलबा बम’ का कहर, पांच बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जान
What's Your Reaction?




