Bazpur: स्क्रैप घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली को घेरेंगे- डीके जोशी

शुगर फैक्ट्री के करोड़ों रुपए के स्क्रैप घोटाले को लेकर तीसरे दिन भी फैक्ट्री के गेट पर धरने पर बैठेl स्क्रैप घोटाले को

Jul 24, 2026 - 15:40
 0  6
Bazpur: स्क्रैप घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली को घेरेंगे- डीके जोशी
स्क्रैप घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली को घेरेंगे- डीके जोशी

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर: शुगर फैक्ट्री के करोड़ों रुपए के स्क्रैप घोटाले को लेकर तीसरे दिन भी फैक्ट्री के गेट पर धरने पर बैठेl स्क्रैप घोटाले को लेकर डीएम द्वारा एवं कैबिनेट मंत्री द्वारा जांच टीम का गठन किया गया जिसमें किसानों को भी टीम में शामिल नहीं किया गया और ना ही अभी तक कोई भी जांच करने के लिए कोई टीम शुगर फैक्ट्री बाजपुर नहीं पहुंचीl
चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने कहा कि सुनियोजित तरीके से चीनी मिल को दोनों हाथों से लूटने का कार्य किया जा रहा है। बड़ी मछलियों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न कर छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने स्क्रैप घोटाले में लिप्त चीनी मिल प्रधान प्रबंधक सहित अन्य मिल अधिकारियों को तत्काल निलम्बित किये जाने की माँग की। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा शुगर फैक्ट्री में लगभग 10 करोड रुपए का स्क्रैप घोटाला हुआ है और इस घोटाले में जितने भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल उन्हें गिरफ्तार किया जाए भ्रष्टाचार्यों से  रिकवरी की जाएगा उस पैसे से आश्वनी फैक्ट्री को शुरू किया जाएगाl विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी ने कहा स्क्रैप घोटालेबाजों की गिरफ्तारी को लेकर कल कोतवाली का घेराव किया जाएगा जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे कोतवाली पर ही धरना देंगेl किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह कंग ने कहा करोड़ों रुपए का स्क्रैप घोटाला किया गया है किसने की धरोहर को लूटा जा रहा हैl उन्होंने कहा उच्च स्तरीय जांच करा कर इनको निलंबित कराएंगे और घोटाले बाजों के चेहरे को बेनकाब करेंगे l इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह भुल्लर.कांग्रेस के जिला महासचिव हरदेव सिंह संधू., बी.डी.मिश्रा,नितिन बिष्ट.प्रमोद राजहंस.उपकार सिंह.विश्वजीत सिंह बंटी.अनुराग गर्ग.गोल्डी कग.अभिषेक तिवारी.उदेश कुमार  आदि थे l

Also Read- Mussoorie: मसूरी में ‘मलबा बम’ का कहर, पांच बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।