भूकंप के झटको से कांप उठी दिल्ली, यूपी-बिहार में भी महसूस किए गए झटके।
देश के अलग-अलग राज्यों में आज सुबह अचानक से भूकंप के झटको को महसूस किया गया। बताया गया कि आज सुबह 6:38 पर लोगों को हल्के भूकंप....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
दिल्ली-एनसीआर में आज भूकंप के झटको को महसूस किया गया। जिसके बाद लोग काफी डर गए। भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में भी महसूस किए गए। फिलहाल में इन झटको से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।
- भूकंप के झटको से डर गए लोग
देश के अलग-अलग राज्यों में आज सुबह अचानक से भूकंप के झटको को महसूस किया गया। बताया गया कि आज सुबह 6:38 पर लोगों को हल्के भूकंप के झटके महसूस हुई। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और बिहार में इन झटकों को महसूस किया गया है। लोगों का कहना है कि जैसे ही हल्की तीव्रता के साथ इन झटको को महसूस किया गया वैसे ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर बाद यह झटके बंद हो गए। आज सुबह आए भूकंप का मुख्य केंद्र नेपाल बताया गया है।
- अधिक तीव्रता के साथ आया भूकंप
आज जाए भूकंप को लेकर बताया गया कि इसका मुख्य केंद्र नेपाल रहा है। यह भूकंप जमीन के 10 किलोमीटर अंदर रहा। वहीं इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है। अगर इतनी तीव्रता के साथ कहीं भी भूकंप आता है तो एक बड़ा नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में जमीन इधर से उधर खिसक सकती है और इमारत में दरार आ जाती हैं। अभी तक किसी भी अनहोनी की बात नहीं की गई है।
Also Read- अमरोहा: सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर की प्रेमिका का गला घोंटने की कोशिश, राहगीरों ने जान बचाई
- कितनी तीव्रता में भूकंप होता है महसूस
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप को हमेशा से महसूस किया जाता रहा है। कई इलाकों में तो भूकंप इस कदर क़हर वरपाता कि सब कुछ तबाह करके रख देता है। वहीं अगर कभी भी भूकंप के झटके महसूस हो तो इन आंकड़ों से उसकी तीव्रता कितनी हो सकती हैं।
2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा। अगर कभी भी भूकंप आये तो आप सुरक्षित स्थान पर तुरंत पहुँच जाए। जिससे आप दुर्घटना का शिकार होने से बच सके।
What's Your Reaction?











