Deoband : डॉक्टर किरणपाल सिंह को उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने किया सम्मानित
मंच के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि डॉक्टर किरणपाल सिंह का क्लिनिक रामपुर मनिहारान दिल्ली रोड पर है। वहां हर्निया, नाभि रुधि, फिस्टुला, सायटिका जैसी गंभी
देवबंद। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने चिकित्सा क्षेत्र में मरीजों के प्रति ईमानदारी से सेवा देने वाले डॉक्टर किरणपाल सिंह को सम्मानित किया। यह सम्मान मंच के देवबंद कार्यालय में दिया गया। मंच ने डॉक्टर किरणपाल सिंह को पटका पहनाकर और तिरूपुर मां बाला सुंदरी देवी का चित्र भेंट करके सम्मानित किया।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि डॉक्टर किरणपाल सिंह का क्लिनिक रामपुर मनिहारान दिल्ली रोड पर है। वहां हर्निया, नाभि रुधि, फिस्टुला, सायटिका जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज बड़ी मेहनत और लगन से किया जाता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद कई मरीजों को वहां भेजा है और वे सफल इलाज पाकर घर लौटे हैं। डॉक्टर किरणपाल सिंह मरीजों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार रखते हैं। उनमें इंसानियत और प्यार दिखता है। वे गरीबों और असहाय लोगों की भी मदद करते हैं। इसी सेवा भाव को देखते हुए मंच के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मान दिया। इस मौके पर ओमपाल सिंह, अग्रेश पवार, सुरेंद्र, शिवकुमार, रमेश, सुशील, विजय और सुखवीर आदि उपस्थित रहे।
Also Click : Lucknow : लंच विद लाडली- किशोरियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच
What's Your Reaction?