Saharanpur : सहारनपुर में साइबर जागरूकता गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने दिए निर्देश
गोष्ठी में थाना स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। थानों पर पहले से बने साइबर हेल्प डेस्क के जरिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को
सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ के साथ राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत आयोजित ऑनलाइन गोष्ठी में हिस्सा लिया। गोष्ठी का उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
गोष्ठी में थाना स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। थानों पर पहले से बने साइबर हेल्प डेस्क के जरिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने को कहा गया। मिशन शक्ति 5.0 के कार्यक्रमों में साइबर जागरूकता की जानकारी शामिल कर प्रचार करने के निर्देश भी दिए गए। यह अभियान साइबर अपराधों से बचाव और महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित है।
Also Click : Lucknow : लंच विद लाडली- किशोरियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच
What's Your Reaction?