Deoband : देवरिया में लव जिहाद पीड़िता का उत्पीड़न करना निंदनीय

उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को इसका संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पंडित दिनेश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सहारनपुर में थाना देहात कोतवाली में स्थित सिद्ध

Sep 28, 2025 - 23:25
 0  26
Deoband : देवरिया में लव जिहाद पीड़िता का उत्पीड़न करना निंदनीय
Deoband : देवरिया में लव जिहाद पीड़िता का उत्पीड़न करना निंदनीय

देवबंद। हिंदू जागरण मंच की बैठक में देवरिया जनपद में लव जिहाद व धर्मांतरण की पीड़िता का उत्पीड़न व चरित्र हनन करने का प्रयास करने वाले सपा नेता की कड़ी आलोचना की गई। रविवार को हुई बैठक में हिंदू जागरण मंच के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित धीमान ने कहा कि जिस प्रकार से एक मॉल के मालिक व उसके रिश्तेदारों को कानूनी कार्रवाई से बचाने प्रयास किया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हिंदूओं के प्रति दुराग्रह को प्रदर्शित करता है और लव जिहादियों को संरक्षण देने का कार्य है।

उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को इसका संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पंडित दिनेश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सहारनपुर में थाना देहात कोतवाली में स्थित सिद्धपीठ शंकलापुरी मंदिर के शिवलिंग को अपवित्र व खंडित करना तथा मंदिर के घंटे व अन्य कीमती सामान को चोरी किया गया, इसी प्रकार ग्राम पंचायत दतोली रांघड में माता मंसादेवी मंदिर और बाबैल बुजुर्ग के मंदिर में चोरी आदि की घटनाओं के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। ठाकुर कुशलपाल सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर संदीप, सुमित, वेदपाल सिंह, कुशलपाल सिंह, तेजपाल सिंह, रुप सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow