Deoband : मेंन बाजार में लापता 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस और मीडिया ने कुछ घंटों में ढूंढा, परिजनों को सौंपा
फोटो वायरल होते ही बच्चे के परिजन मंगलौर चौकी पहुंचे। उन्होंने बच्चे को पहचान लिया। पुलिस ने आधु को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया। खोया-पाया अभियान
देवबंद के मेंन बाजार में 4 वर्षीय बच्चा आधु लापता हो गया था। वह अपने माता-पिता का नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रहा था। थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के निर्देश पर मंगलौर चौकी इंचार्ज चौधरी अजब सिंह ने बच्चे की फोटो खींची। इसे मीडिया में जारी किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कराया।
फोटो वायरल होते ही बच्चे के परिजन मंगलौर चौकी पहुंचे। उन्होंने बच्चे को पहचान लिया। पुलिस ने आधु को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया। खोया-पाया अभियान के तहत यह काम कुछ ही घंटों में हो गया।
परिजनों ने बच्चे को पाकर खुशी जताई। उन्होंने थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज चौधरी अजब सिंह, उनकी टीम और मीडिया का धन्यवाद दिया। पुलिस ने कहा कि लापता बच्चों को जल्द ढूंढने के लिए सोशल मीडिया और मीडिया का सहयोग महत्वपूर्ण है। यह प्रयास मिशन शक्ति अभियान का हिस्सा है, जो कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर जोर देता है।
Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











