Deoband : विद्यालय संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन, केएल जनता इंटर कॉलेज विवाद

केएल जनता इंटर कॉलेज में आमसभा का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय संचालन के लिए सर्वसम्मति से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, प्रबंध समिति के निर्वा

Sep 28, 2025 - 23:23
 0  21
Deoband : विद्यालय संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन, केएल जनता इंटर कॉलेज विवाद
Deoband : विद्यालय संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन, केएल जनता इंटर कॉलेज विवाद

देवबंद। केएल जनता इंटर कॉलेज में आमसभा का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय संचालन के लिए सर्वसम्मति से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, प्रबंध समिति के निर्वाचन पर भी चर्चा की गई। रविवार को विद्यालय प्रांगण में सेठ कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में पूर्व प्रबंधक के अवैधानिक कार्यों की निंदा की गई। प्रबंध समिति के कालातीत हो जाने के कारण विद्यालय संचालन के लिए चर्चा उपरांत सर्वसम्मति तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया।

इसमें सेठ कुलदीप कुमार, राजकुमार व अरविंद कुमार को शामिल किया गया, यह समिति विद्यालय की नवीन प्रबंध समिति के निर्वाचन तक प्रशासनिक, वित्तीय तथा अन्य कार्यों का संपादन करेगी। संचालन देवीदयाल शर्मा ने किया। इस मौके पर देवीदयाल शर्मा, सुधीर त्यागी, राजन छाबड़ा, प्रमोद गुप्ता, श्यामवीर त्यागी, धर्मवीर त्यागी, जगदीश बंसल, संजीव बंसल, प्रधानाचार्य राजकुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow