Deoband News : यूपी पुलिस की बैज लगी वर्दी और फर्जी मोहर के साथ एक गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी पीआरडी से निलंबित जवान है

पुलिस ने जनपद मुजफ्फरनगर कोतवाली के बहेड़ी गांव निवासी सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर गिरफ्तार किए गए सुखपाल के पास से ओथ कमि...

Jul 3, 2025 - 23:54
 0  39
Deoband News : यूपी पुलिस की बैज लगी वर्दी और फर्जी मोहर के साथ एक गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी पीआरडी से निलंबित जवान है

By INA News Deoband.

देवबंद : कोतवाली पुलिस ने पीआरडी के निलंबित जवान को गिरफ्तार किया। उसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी का बैज लगी शर्ट और पीआरडी की वर्दी बरामद हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ओथ कमिश्नर एवं सचिव की मोहर भी मिली है।

पुलिस ने जनपद मुजफ्फरनगर कोतवाली के बहेड़ी गांव निवासी सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर गिरफ्तार किए गए सुखपाल के पास से ओथ कमिश्नर व सचिव की मोहर मिली। साथ ही यूपीपी बैज लगी वर्दी भी मिली है।

पूछताछ में आरोपी ने खुद को पीआरडी से निलंबित बताया। साथ ही यह भी जानकारी दी कि वह विकास भवन में यूपी पुलिस की वर्दी पहन मोहर का प्रयोग विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र प्रमाणित करने के लिए करता था। इसके अलावा वर्दी के रुआब में अपने कार्य भी कराता था। पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। सीओ रविकांत पाराशर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Also Click : Kanpur News : डीएमएसआरडीई इम्पलाईज यूनियन ने मांगो को लेकर की बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow