Deoband : देवबंद में गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव पर निशान साहिब की सेवा

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार और सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि प्रकाशोत्सव पर प्रातः काल नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। रात्रि में कीर्तन दरबार

By INA News Desk
Oct 6, 2025 - 22:59
38 Views
Deoband : देवबंद में गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव पर निशान साहिब की सेवा
Deoband : देवबंद में गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव पर निशान साहिब की सेवा

देवबंद। गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम शुरू हो गए। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में संगत ने निशान साहिब के चोले की सेवा की। बोले सो निहाल के नारों के साथ यह सेवा पूरी हुई। भाई गुरदयाल सिंह ने अरदास की।

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार और सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि प्रकाशोत्सव पर प्रातः काल नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। रात्रि में कीर्तन दरबार होगा। इसमें भाई सोहन सिंह शीतल गुरवाणी कीर्तन गाएंगे। इस दौरान चंद्रदीप सिंह, जगदीप सिंह नागी, परमजीत सिंह, हर्ष नारंग, अनमोल उप्पल और यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। यह प्रकाशोत्सव सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें गुरु रामदास जी के योगदान को याद किया जाता है।

Also Click : Lucknow : लंच विद लाडली- किशोरियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow