Deoband : दारुल उलूम में शनिवार को पहुंचेंगे तालिबान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी

तालिबान ने 20 साल विद्रोह छेड़ने के बाद वर्ष 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता हासिल करने के बाद पहली बार तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना अमीर मुत्तकी छह दिव

Oct 10, 2025 - 21:39
 0  24
Deoband : दारुल उलूम में शनिवार को पहुंचेंगे तालिबान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी
Deoband : दारुल उलूम में शनिवार को पहुंचेंगे तालिबान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी

  • अफगान विदेश मंत्री के आगमन को दारुल उलूम में तैयारियां जोरों पर
  • अगवानी के लिए दारुल उलूम ने जारी की 15 प्रमुख उलमा की सूची

देवबंद। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्तकी शनिवार (आज) इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम पहुंचेंगे। संस्था प्रशासन ने उनकी अगवानी के लिए 15 प्रमुख उलमा की सूची जारी की है। मुत्तकी के आगमन को लेकर दारुल उलूम में तैयारियां जोरों शोरों के साथ चल रही हैं।

तालिबान ने 20 साल विद्रोह छेड़ने के बाद वर्ष 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता हासिल करने के बाद पहली बार तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना अमीर मुत्तकी छह दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को भारत पहुंचे हैं, वह शनिवार को देवबंद भी पहुंचेंगे और दारुल उलूम का भ्रमण करेंगे। उनके दौरे को लेकर दारुल उलूम में जोरों शोरों के साथ तैयारियां की जा रही हैं।

संस्था की विशालकाय गोलाकार लाइब्रेरी में विदेश मंत्री मुत्तकी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है, वहां वह छात्रों को भी संबोधित करेंगे। उनकी अगवानी के लिए शुक्रवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने 15 प्रमुख उलमा की सूची जारी की है। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्तकी का काफिला सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली से चलकर 11.30 बजे देवबंद पहुंचेगा। शाम चार बजे वह दिल्ली के लिए वापस लौटेंगे।

Also Click : ग्वालियर में बीएन राव की 35 फुट ऊंची मूर्ति लगेगी, अनिल मिश्रा ने किया भूमि पूजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow