Lucknow: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, महरौर उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र पाल निलंबित। 

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा  कल बलिया जाते समय विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के क्षेत्र

Apr 2, 2026 - 20:03
 0  2
Lucknow: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, महरौर उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र पाल निलंबित। 
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, महरौर उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र पाल निलंबित। 

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा  कल बलिया जाते समय विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के क्षेत्र में महरौर से रसड़ा मार्ग पर निरीक्षण के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन मानक से अधिक नीचे पाई गई। इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए उनके द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र महरौर धर्मेंद्र पाल को विभागीय उत्तरदायित्व के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए देर रात निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जंगीपुर, गाजीपुर प्रवीण कुमार तिवारी को भी आरोप पत्र निर्गत किया गया है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, विशेषकर सुरक्षा मानकों से जुड़ी अनदेखी, किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्युत लाइनों का मानकों के अनुरूप रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read- UCC पर अबू आज़मी का कड़ा प्रहार: कहा- 'धर्म एक स्वतंत्र संविधान है, इसमें दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।