Hardoi: हरदोई में बिलग्राम के लालपुर कन्हरी में दो पक्षों की मारपीट, चार गिरफ्तार। 

बिलग्राम थाना क्षेत्र के लालपुर कन्हरी गांव में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हो गई। एक पक्ष से परमेश्वर पुत्र भैयालाल और दूसरे पक्ष से सवेश

Oct 25, 2025 - 15:51
152 Views
Hardoi: हरदोई में बिलग्राम के लालपुर कन्हरी में दो पक्षों की मारपीट, चार गिरफ्तार। 
हरदोई में बिलग्राम के लालपुर कन्हरी में दो पक्षों की मारपीट, चार गिरफ्तार। 

हरदोई: बिलग्राम थाना क्षेत्र के लालपुर कन्हरी गांव में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हो गई। एक पक्ष से परमेश्वर पुत्र भैयालाल और दूसरे पक्ष से सवेश कुमार पुत्र गयादीन शामिल थे। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने पहले पक्ष की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दूसरे पक्ष की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ अलग मामला दर्ज हुआ। दोनों मामलों में मारपीट, धमकी और आपसी दुश्मनी की धाराएं लगाई गईं।

पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये हैं सवेश पुत्र गयादीन, आदर्श पुत्र जहीर, सुधीर पुत्र भैयालाल और परमेश्वर पुत्र भैयालाल। सभी लालपुर कन्हरी गांव के रहने वाले हैं। बाकी की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक दीप नारायण पांडेय और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह शामिल थे।

Also Read- Hardoi: 30 दिसम्बर को होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन - प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow