Hardoi: 30 दिसम्बर को होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन - प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी

अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उ0प्र0 विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक

By INA News Desk
Oct 24, 2025 - 20:45
168 Views
Hardoi: 30 दिसम्बर को होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन - प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी
30 दिसम्बर को होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन - प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी
Advertisement
Advertisement

हरदोई: अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उ0प्र0 विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण अर्हता 01 नवम्बर 2025 के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियोें का पुनरीक्षण कार्यक्रम निम्नवत है। 

श्री त्रिपाठी ने बताया कि फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 नवम्बर 2025, पांडुलियों की तैयारी औरा आलेख्य निर्वाचन नामावलियों का मुद्रण 20 नवम्बर को कराया जायेगा और 25 नवम्बर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जायेगा तथा दावे एवं आपत्तियां 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक दाखिल की जा सकेगी एवं 25 दिसम्बर को प्राप्त दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा और अनुपूरक सूची तैयार की जायेगी और 30 दिसम्बर 2025 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। उन्होने कहा है कि उक्त कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश के अनुसार तैयार करायी जायेगी। 

शिक्षक निर्वाचन में मतदाता बनने हेतु व्यक्ति जो भारत का नागरिक है और उस निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य रूप से निवासी है, निर्वाचक नामावली में शामिल होने का पात्र होने के लिए 01 नवम्बर, 2025 से तत्काल पहले छह वर्षाे के अन्तर्गत कम से कम तीन वर्ष तक की अवधि के लिए राज्य के भीतर ऐसे विनिर्दिष्ट शैक्षणिक संस्थान में शिक्षण कार्य में लगा हो, जिसका स्तर माध्यमिक विद्यालय से कम न हो। स्नातक निर्वाचन में मतदाता बनने हेतु अर्हताएं-ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो भारत का नागरिक है, उस निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य रूप से निवासी है तथा 01 नवम्बर, 2025 से कम से कम तीन वर्ष पहले या तो भारत के राज्य क्षेत्र में किसी विश्वविद्यालय का स्नातक है अथवा समतुल्य अर्हता रखता है तो वह निर्वाचक नामावली में शामिल होने का पात्र है। तीन वर्ष की अवधि का परिकलन उस तारीख से किया जाएगा जब से विश्वविद्यालय या अन्य सम्बन्धित प्राधिकरण द्वारा अर्हक डिग्री परीक्षा का परिणाम घोषित और प्रकाशित किया गया था। शिक्षक हेतु फार्म-19 में एवं स्नातक हेतु फार्म-18 में आवेदन-पत्र सीधे पदाभिहीत स्थलों में जमा किया जाना होगा उक्त के अतिरिक्त आवेदक द्वारा वेबसाइट http://ceouttarpradesh-nic-in/ceoupmlc/.  पर ऑन लाइन आवेदन भी किये जा सकते हैं।

Also Read- संडीला में खेलों का डबल धमाका- क्रिकेट टूर्नामेंट और दंगल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement