Hardoi: व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी सुधार 2.0 और व्यापारी हितों पर हुई चर्चा: उदय प्रताप सिंह

उदय प्रताप सिंह, संयुक्त आयुक्त बताया है कि शासन की मंशानुसार खण्ड स्तर पर 01  से 10 जून 2026 के बीच व्यापारी

Jun 6, 2026 - 17:26
 0  2
Hardoi: व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी सुधार 2.0 और व्यापारी हितों पर हुई चर्चा: उदय प्रताप सिंह
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी सुधार 2.0 और व्यापारी हितों पर हुई चर्चा: उदय प्रताप सिंह

Hardoi: उदय प्रताप सिंह, संयुक्त आयुक्त बताया है कि शासन की मंशानुसार खण्ड स्तर पर 01  से 10 जून 2026 के बीच व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें इसी क्रम में विगत 05 जून 2026 को जनपद राज्य कर विभाग की ओर से राज्य कर कार्यालय में एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतः जी०एस०टी० सुधार 2.0 पंजीयन बेस बढाने, निल फाइलर, नान फाइलर, व्यापारी दुर्घना बीमा योजना सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी एवं व्यापारियों द्वारा उठायी गयी आपत्तियों का संतोषजनक उत्तर दिया गया।

उन्होने कहा कि व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यतः क्रेता व्यापारियों के पेमेंट कराने, पंजीयन बेस बढाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान कैम्प लगाने व प्रचार-प्रसार करने, व्यापारियों के यहां कार्यरत कर्मचारियों को बीमा योजना का लाभ दिलाने, नोटिस आदि को व्हाटसऐप पर उपलब्ध कराने एवं अन्य बिन्दुओं के संबंध में मुददा उठाया गया जिसका मौके पर समाधान कराया गया एवं विभागीय कार्ययोजना में शामिल किया गया। व्यापारी संवाद के संबंध में शासन की मंशा, व्यापारी अधिकारी के बीच में समन्वय स्थापित करने एवं शासन की नीति से व्यापारियों को अवगत कराने के बिन्दु पर चर्चा की गयी।    

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में राज्य कर विभाग की ओर से उदय प्रताप सिंह, संयुक्त आयुक्त संतोष कुमार गौतम, उपायुक्त, रविन्द्र कुमार, उपायुक्त, अमित कुमार, सहायक आयुक्त, अरविन्द कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, अंशु सिंह सहायक आयुक्त, श्रुति गुप्ता, सहायक आयुक्त, सरिता सेठ, निखिल कान्त, पारितोष, राज्य कर अधिकारी, अधिवक्ताओं की तरफ से उमेश चन्द्र गुप्ता, संदीप कंमार सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अचल सिंह एवं व्यापार मण्डल की तरफ से अब्बाद हुसैल, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, बिमलेश दीक्षित, अध्यक्ष व्यापार मण्डल, संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, हरीप्रताप सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार मण्डल, मनीष कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष युवा अधिकारी व्यापार मण्डल, मुन्ना पासवान, अजय टण्डन आदि व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Also Read- Hardoi: विधायक श्याम प्रकाश व सांसद जयप्रकाश रावत को भेंट की गई उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।