Hardoi : संडीला में गूलर पेड़ काटने के आरोपी को गिरफ्तार किया, कटी लकड़ी बरामद
आरोपी से पेड़ काटने से जुड़े जरूरी कागजात मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सका। इस मामले में थाना संडीला पर मुकदमा संख्या 455 धारा 04/10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्व
हरदोई जिले के थाना संडीला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर इशरत पुत्र अहमद हुसैन निवासी मोहल्ला कैथल सराय बरौनी फाटक कस्बा संडीला को गूलर की कटी लकड़ी सहित पकड़ा। आरोपी से पेड़ काटने से जुड़े जरूरी कागजात मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सका। इस मामले में थाना संडीला पर मुकदमा संख्या 455 धारा 04/10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी से गूलर का कटा हुआ पेड़ बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?











