Hardoi : हरदोई में एसपी ने थाना कछौना का वार्षिक निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सफाई व्यवस्था और रजिस्टरों के रखरखाव पर खास ध्यान दिया। संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित रखने

Dec 12, 2025 - 00:13
34 Views
Hardoi : हरदोई में एसपी ने थाना कछौना का वार्षिक निरीक्षण किया
Hardoi : हरदोई में एसपी ने थाना कछौना का वार्षिक निरीक्षण किया

हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना कछौना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय में बने रजिस्टर और अभिलेखों की जांच की।मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, भोजनालय तथा थाना परिसर का भी दौरा किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने सफाई व्यवस्था और रजिस्टरों के रखरखाव पर खास ध्यान दिया। संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिएउन्होंने कहा कि थाने की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखनी होंगी। यह निरीक्षण थाने की कार्यक्षमता बढ़ाने और जनता को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से किया गया।एसपी ने प्रभारी निरीक्षक और स्टाफ को निर्देश दिए कि कोई कमी न रहे। थाना टीम ने निरीक्षण को गंभीरता से लिया और सुधार के उपाय तुरंत शुरू करने का आश्वासन दिया।

Also Click : Saharanpur : अल्लाह के अलावा किसी को पूजनीय नहीं मानते, मर जाना कबूल है लेकिन... वंदे मातरम गाना मजबूरी नहीं- मौलाना अरशद मदनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow