Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान
गांव की महिलाओं से बात कर अवैध शराब, गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों को पुलिस बीट नंबर, संबंधित अधिकारी का
हरदोई पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। जिले के सभी थानों में तैनात महिला बीट आरक्षक और एंटी रोमियो टीमों ने कई गतिविधियां आयोजित कीं।
महिला बीट आरक्षकों ने थाना क्षेत्रों के 42 गांवों में चौपाल लगाईं और 550 महिलाओं व युवतियों से बातचीत की। घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानूनों की जानकारी दी गई।
महिला अपराध से जुड़ी पांच पीड़िताओं से व्यक्तिगत मुलाकात की गई। उनकी काउंसलिंग हुई और कानूनी मदद उपलब्ध कराई गई। संबंधित थानों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
गांव की महिलाओं से बात कर अवैध शराब, गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों को पुलिस बीट नंबर, संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर और महिला हेल्पलाइन (112, 1090, 1098) की जानकारी दी गई।
विद्यालयों, कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में छात्राओं व महिलाओं को अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन का उपयोग और महिला अधिकारों पर जानकारी दी गई।
महिला बीट आरक्षक और पुलिस टीमों ने 59 जगहों पर जांच की। 710 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सख्त चेतावनी दी गई।
हरदोई पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। किसी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें।
महिला हेल्पलाइन 1090 आपात सहायता: 112 बाल संरक्षण हेल्पलाइन: 1098 साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930 एम्बुलेंस सेवा: 108 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
Also Click : Baitul : बैतूल रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फिर गायब, नागरिकों में रोष
What's Your Reaction?









