Hardoi News: महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा हेतु जीवन भर संघर्ष किया: लक्ष्मी देवी

विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सीमित सं...

By INA News Desk
May 9, 2025 - 21:52
49 Views
Hardoi News: महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा हेतु जीवन भर संघर्ष किया: लक्ष्मी देवी

रिपोर्ट: अम्बरीष कुमार सक्सेना

By INA News Hardoi.

हरदोई: वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर मंगलीपुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक भव्य और भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक अखिलेश सिंह और विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दोनों ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बलिदान और साहस को नमन किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मुगलों से लोहा लिया और मातृभूमि की रक्षा हेतु जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने बच्चों को महाराणा प्रताप जैसे वीरों के जीवन से सीख लेने और देश सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में भूमिका सिंह, आरती वर्मा, सोनम शुक्ला, पूजा सिंह, प्रज्ञा तिवारी, सोनी तिवारी, अर्पिता सिंह, कविता गुप्ता, अंशिका वर्मा, विनीता त्रिवेदी, निकिता वर्मा , लवि मिश्रा, आरती मिश्रा, ऐश्वर्या सिंह, मानसी मिश्रा, कोमल यादव, अवर्तिका मिश्रा,आकांक्षा गुप्ता , आरती मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर राष्ट्रभक्ति गीतों और प्रेरक भाषणों के माध्यम से महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी।विद्यालय परिसर में देशभक्ति और गौरव का वातावरण था, जिसमें हर कोई महाराणा प्रताप के अद्वितीय त्याग और स्वाभिमान को याद कर गौरवान्वित महसूस कर रहा था। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow