Hardoi News: महिला अपराध में लापरवाही पर थाना प्रभारी निलंबित, जांच के आदेश

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा और सजगता बरतने के लिए निर्देशित किया गया है। किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता...

May 19, 2025 - 19:49
 0  150
Hardoi News: महिला अपराध में लापरवाही पर थाना प्रभारी निलंबित, जांच के आदेश
एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.

हरदोई: जनपद के थाना बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण बली को महिला संबंधी अपराधों में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक, हरदोई द्वारा की गई।

निलंबन के साथ ही मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) को सौंपी गई है, जिन्हें सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Click: Viral News: ज्योति मल्होत्रा की जासूसी कहानी: ISI के हनीट्रैप में फंसी यूट्यूबर, पिता ने खोली पोल, विदेशी ऐश और पैसे का लालच बना कारण

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा और सजगता बरतने के लिए निर्देशित किया गया है। किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है, ताकि जनता के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी और विश्वास को और मजबूत किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow