Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजस्व कार्यों की बैठक

उन्होंने कहा कि वरासत के प्रकरणों को त्वरित गति से निस्तारित किया जाये। अंश निस्तारण से सम्बंधित वादों को लम्बे समय तक न खींचा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफु...

May 6, 2025 - 23:16
 0  44
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजस्व कार्यों की बैठक

By INA News Hardoi.

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पाँच वर्ष से अधिक पुराने सभी वादों का निस्तारण किया जाये। धारा 24 के सभी वादों के निस्तारण में समय सीमा का ध्यान रखा जाये।

पैमाइश के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। धारा 34 के 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों के निस्तारण की अच्छी प्रगति होने पर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बचा हुआ एक मामला भी जल्द निस्तारित किया जाये।

Also Click: Lucknow News: 6 मई तक 8.77 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, 2045 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया, गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि वरासत के प्रकरणों को त्वरित गति से निस्तारित किया जाये। अंश निस्तारण से सम्बंधित वादों को लम्बे समय तक न खींचा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow