Hardoi : एसपी द्वारा पुलिस को थानों के बाहर शिकायत पत्र लिखने व अवैध वसूली रोकने के निर्देश

एसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि थाना परिसर के आसपास ऐसे किसी भी निजी व्यक्ति को न रहने दिया जाए जो शिकायत पत्र लि

By INA News Desk
Jul 30, 2025 - 21:53
63 Views
Hardoi : एसपी द्वारा पुलिस को थानों के बाहर शिकायत पत्र लिखने व अवैध वसूली रोकने के निर्देश
एसपी द्वारा पुलिस को थानों के बाहर शिकायत पत्र लिखने व अवैध वसूली रोकने के निर्देश

हरदोई : जिले में पुलिस थानों और चौकियों के बाहर निजी व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से प्रार्थना पत्र लिखने के लिए पैसे लेने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। कुछ मामलों में यह भी सामने आया है कि थाने के कर्मचारी और प्रभारी ऐसे व्यक्तियों से आर्थिक लाभ ले रहे हैं, जो भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। खास तौर पर कोतवाली शहर, कोतवाली देहात और टडियावां थानों के मामले सामने आए हैं। टडियावां थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने इस कारण आत्महत्या भी कर ली।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि थाना परिसर के आसपास ऐसे किसी भी निजी व्यक्ति को न रहने दिया जाए जो शिकायत पत्र लिखने का काम करता हो। साथ ही, पुलिस कर्मियों को ऐसे व्यक्तियों से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखने को कहा गया है। यदि कोई शिकायतकर्ता प्रार्थना पत्र लिखने में असमर्थ है, तो थाने की महिला हेल्पडेस्क, जनसुनवाई हेल्पडेस्क या थाने के मुंशी को शिकायतकर्ता के बताए अनुसार प्रार्थना पत्र लिखना होगा। प्रार्थना पत्र लिखते समय वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी ताकि भविष्य में किसी विवाद से बचा जा सके।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि थाना या चौकी परिसर में या बाहर कोई निजी व्यक्ति शिकायत पत्र लिखने के लिए पैसे न वसूल रहा हो, क्योंकि इससे पुलिस विभाग की छवि खराब होती है। सभी थाना प्रभारियों को 24 घंटे के भीतर इस पर कार्रवाई करने और तीन दिन के भीतर प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें यह पुष्टि हो कि उनके थाना या चौकी परिसर में ऐसा कोई निजी व्यक्ति नहीं है जो शिकायत पत्र लिखने के लिए पैसे ले रहा हो। एसपी नीरज कुमार जादौन ने इस मामले में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।

Also Click : Hardoi : अवैध मांस बिक्री और हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow