Hardoi : बिलग्राम में मिट्टी डालने को लेकर मारपीट के मामले में छह अभियुक्त गिरफ्तार

राम सिंह की शिकायत के आधार पर बिलग्राम थाने में मुकदमा संख्या 360/2025, धारा 333/115(2)/352/351(3)/118(1)/3(5) बीएनएस के तहत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कि

By INA News Desk
Jul 30, 2025 - 22:04
51 Views
Hardoi : बिलग्राम में मिट्टी डालने को लेकर मारपीट के मामले में छह अभियुक्त गिरफ्तार
बिलग्राम में मिट्टी डालने को लेकर मारपीट के मामले में छह अभियुक्त गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

हरदोई : जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के भोगैतापुर गांव में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई है। बिलग्राम पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

29 जुलाई 2025 को भोगैतापुर गांव निवासी राम सिंह और धीरज कुमार के बीच मिट्टी डालने को लेकर विवाद हो गया, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। राम सिंह की शिकायत के आधार पर बिलग्राम थाने में मुकदमा संख्या 360/2025, धारा 333/115(2)/352/351(3)/118(1)/3(5) बीएनएस के तहत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, धीरज कुमार की शिकायत पर मुकदमा संख्या 361/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/118(1)/3(5) बीएनएस के तहत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

बिलग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से छह अभियुक्तों धीरज (पिता भगवानदीन), कल्लू (पिता रामरतन), शिव प्रकाश (पिता रामरतन), राम सिंह (पिता रामनाथ), दीपक (पिता अशोक), और विद्या सागर (पिता राम सिंह), सभी निवासी भोगैतापुर, थाना बिलग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीप नारायण पांडेय, हेड कांस्टेबल राज सिंह, कांस्टेबल सौभव यादव, अभिषेक यादव और आकाश पंवार शामिल थे।

Also Click : Hardoi : एसपी द्वारा पुलिस को थानों के बाहर शिकायत पत्र लिखने व अवैध वसूली रोकने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement