Hardoi : पशुपालन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र पांडे ने किया गौशालाओं का निरीक्षण, महिला दुग्ध उत्पादकों को किया सम्मानित
अपने इस दौरे के दौरान विशेष सचिव ने राज्य में सबसे ज्यादा हरा चारा बोने और बेहतर उत्पादन करने के लिए हरदोई जिले के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने साहोरा में तैयार की गई नेपियर घास को लेकर संबंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। साथ ही, मवेशियों
पशुपालन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र पांडे हरदोई जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मवेशियों के चारे के लिए बड़े पैमाने पर बोई गई करीब 25 एकड़ की नेपियर घास के मैदान को देखा। इसके बाद उन्होंने बावन गौशाला का दौरा कर वहां उगाई जा रही नेपियर घास की स्थिति का जायजा लिया।
विशेष सचिव ने गौशाला में गायों की पूजा-अर्चना की और उन्हें गुड़-चना खिलाया। उन्होंने गौशाला परिसर में लगे आम के बाग का भी भ्रमण किया और अच्छी फसल देखकर खुशी जताई। सहभागिता योजना के तहत उन्होंने कुपोषित बच्चों के परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक गाय भी सौंपी।
अपने इस दौरे के दौरान विशेष सचिव ने राज्य में सबसे ज्यादा हरा चारा बोने और बेहतर उत्पादन करने के लिए हरदोई जिले के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने साहोरा में तैयार की गई नेपियर घास को लेकर संबंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली।
साथ ही, मवेशियों की सुरक्षा और देखरेख के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और ब्लॉक मॉनिटरिंग सिस्टम के काम करने के तरीके को भी समझा। बावन गौशाला में गोबर गैस प्लांट से बनाई जा रही बिजली और उससे चलने वाली आटा चक्की को देखकर उन्होंने इस अनूठे प्रयास की तारीफ की।
विशेष दुग्ध सप्ताह के मौके पर उन्होंने बेहतरीन दूध उत्पादन करने वाली पांच महिला लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, केन और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉक्टर अजय कनौजिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह, डीएसटीओ डॉक्टर रामप्रकाश, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सचिन कुमार, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहित सिंह समेत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा
What's Your Reaction?




