Hardoi Viral News: मुस्लिम युवक के FB अकाउंट पर हिंदू व्यक्ति द्वारा देवी देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने कहा जांच के बाद की जाएगी आवश्यक कार्रवाई। 

उसी गांव निवासी छविराम उर्फ छब्बा पुत्र चेतराम हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अभद्र भाषा (bad language) में प्रयुक्त गाने गा रहा है।

By INA News Desk
Feb 21, 2025 - 18:50
152 Views
Hardoi Viral News: मुस्लिम युवक के FB अकाउंट पर हिंदू व्यक्ति द्वारा देवी देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने कहा जांच के बाद की जाएगी आवश्यक कार्रवाई। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi Viral News

मंसूरपुर/अरवल। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जहां एक ओर युवाओं द्वारा तमंचे एवं अवैध हथियारों के साथ वीडियो और फोटो अपलोड करने का चलन बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर गैर धर्म के लोगों द्वारा हिंदू देवी देवताओं एवं पौराणिक ग्रन्थों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले भी बढे हैं।

इसी क्रम में आज थाना अरवल के ग्राम मंसूरपुर निवासी जीशान पुत्र नबी आलम के फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया गया। उसी गांव निवासी छविराम उर्फ छब्बा पुत्र चेतराम हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अभद्र भाषा में प्रयुक्त गाने गा रहा है। (विडियो इतना अश्लील है कि आपको दिखा नहीं सकते) इस वीडियो के फेसबुक अकाउंट पर अपलोड होते ही विभिन्न लोगों द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाने लगी है।

Also Read- शहीदों के परिवारों को सम्मान दिलाने को निकला 26 साल का युवा, 47000 किमी की यात्रा के संकल्प के साथ 67वें दिन हरदोई पहुंचा

ट्विटर पर पुलिस मुख्यालय द्वारा अरवल पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही को निर्देशित कर एक ट्वीट किया गया। घटना के संबंध में जब अरवल थानाध्यक्ष दृगपाल सिंह गौर से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement