Saharanpur: 4 करोड़ के मकान पर 22 करोड़ का हाउस टैक्स! नोटिस देख सदमे में परिवार, कोर्ट जाने की तैयारी
एक घर जिसे बनाने में वर्षों की मेहनत, सपने और जीवन भर की कमाई लगी हो, उस पर यदि उसकी कीमत से कई गुना अधिक
सहारनपुर : एक घर जिसे बनाने में वर्षों की मेहनत, सपने और जीवन भर की कमाई लगी हो, उस पर यदि उसकी कीमत से कई गुना अधिक टैक्स का नोटिस आ जाए तो किसी भी परिवार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सहारनपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने नगर निगम की कर निर्धारण व्यवस्था और जीआईएस सर्वे की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के वार्ड नंबर 2 के रामनगर में मल्हीपुर रोड़ पर एक परिवार को नगर निगम की ओर से जीआईएस सर्वे के आधार पर जारी हाउस टैक्स का नोटिस मिला। नोटिस में उनके मकान पर करीब 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का गृहकर का नोटिस भेजा गया है। हैरत की बात तो ये है कि नगर निगम के मुताबिक़ क़रीब 12 सदस्यों का परिवार एक साल में 2 करोड़ 16 लाख रूपये का सरकारी पानी पी गया है। जबकि बकाया कर समेत लगभग 12 करोड़ रुपये का जलकर निर्धारित किया गया है। यह राशि सामने आते ही परिवार के लोग हैरान रह गए। परिवार के मुखिया का कहना है कि नोटिस देखने के बाद पूरा परिवार सदमे में है और किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इतनी बड़ी राशि कैसे तय कर दी गई। वहीं नगर निगम अधिकारी टाइपिंग मिस्टेक की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
What's Your Reaction?




