Hardoi: एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी के निर्देश: विशेष पुनरीक्षण के लिए 18 जनवरी को सभी मतदान केंद्र अनिवार्य रूप से खुलेंगे ।

अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा

Jan 17, 2026 - 19:24
41 Views
Hardoi: एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी के निर्देश: विशेष पुनरीक्षण के लिए 18 जनवरी को सभी मतदान केंद्र अनिवार्य रूप से खुलेंगे ।
एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी के निर्देश: विशेष पुनरीक्षण के लिए 18 जनवरी को सभी मतदान केंद्र अनिवार्य रूप से खुलेंगे ।

Hardoi: अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा है कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 हेतु विशेष अभियान की तिथि 18 जनवरी 2026 रविवार निर्धारित की गयी है।

उन्होने कहा है कि इस विशेष अभियान दिवस के प्रभावारी क्रियान्वयन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा चिन्हित स्थलो का भ्रमण एवं निरीक्षण किया जायेगा। त्रिपाठी ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ऐसे विद्यालय अथवा भवन जहां पर मतदेय स्थल स्थापित है उन विद्यालय /भवनों को प्रत्येक दशा में 18 जनवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक खुलवाये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित करें।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी द्वारा स्टार संदर्भों की व्यक्तिगत समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow