महिला शिक्षिका मनीषा की मौत पर हसनपुर चौक पर जाम, आपसी विवाद से पुलिस को मिली राहत।
Palwal: हरियाणा के भिवानी जिले में महिला शिक्षिका मनीषा की मौत और उसे न्याय दिलाने की मांग को लेकर कुछ महिलाएं एकत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग
पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट
Palwal: हरियाणा के भिवानी जिले में महिला शिक्षिका मनीषा की मौत और उसे न्याय दिलाने की मांग को लेकर कुछ महिलाएं एकत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हसनपुन चौक पर पहुंच गईं। जहां उक्त महिलाओं ने बैनर के साथ चौराहे पर खडे होकर वाहनों को रोकना शुरु कर जाम लगा दिया। अपने मुंह पर कपडा ढककर चौराहे पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने जाम लगाया। जाम के कारण राजमार्ग के सर्विस रोड पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं, जिसके कारण स्कूली वाहनों में सवार छोटे छोटे बच्चों को परेशानियों का सामना करना और आसपास के गावों व अन्य जगहों पर आने जाने वाले वाहन सवारों को भी दिक्कतों का सामना करना पडा।
चौराहे पर जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 गाडी तथा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और सडक के बीचों बीच अवरोध बनकर खडी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। पुलिस ने महिलाओं को खडे साईड में होकर रोष व्यक्त करने को भी कहा,लेकिन महिलाएं सडक पर आने जाने वाले वाहनों के सामने खडी होकर उन्हें रोकती रहीं। जब सडक मार्ग पर जाम लगना शुरु हुआ तो पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत का सामना करना पडा। मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक महिला पुलिस के आने का इंतजार करती रही,लेकिन फिर भी महिला पुलिस नहीं पहुंची। लेकिन कुछ मिनट बाद एक शांति देवी नामक ग्रामीण महिला मौके पर पहुंची और जाम लगाने वाली महिलाओं को एक एक करके खदेड़ दिया और उनके हाथों में लबे बेनर को फेंक दिया और अकेली महिला ने इन मशीनों को सड़क मार्ग से हटा दिया और जाम को खुलवा दिया ।
इस ग्रामीण महिला के आने के बाद पुलिस को जाम को खुलवाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ी। जिसने इस मामले में पुलिस की सहायता की। मृतक मनीषा का बैनर लेकर वाहनों को रोकने वाली महिलाएं अपने हाथों में मोबाईलों से लाईव रिकार्डिंग भी कर रही थीं। बताया जाता है कि जाम लगाने वाली महिलाएं फोलोअर्स बढाने के लिए यू टयूब और इंस्टाग्राम का प्रयोग करती हैं। एक बार तो मौके पर पहुंची पुलिस के भी जाम को खुलवाने में पसीने छूट गए, लेकिन थोडी बाद एक ग्रामीण महिला ने महिलाओं को समझाबुझा कर जाम को खुलवाने की कोशिश की लेकिन यह नहीं मानी तो महिला ने महिलाओं के साथ कड़ा रुख अपनाया और यातायात को सूचारू कराया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस बारे में थाना प्रभारी सोनपाल सिंह ने बताया कि मनीषा के मामले को लेकर कुछ महिलाएं हसनपुर चौक पर पहुंची और उन्होंने वाहनों को रोकना शुरु कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें समझा बुझाकर जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारू किया है।
What's Your Reaction?









