Lucknow : डी. फार्मा काउंसलिंग का विकल्प चयन 7 नवंबर दोपहर 12 बजे तक बढ़ा
परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले तय कार्यक्रम के अनुसार विकल्प चयन की अंतिम तिथि 4 से 6 नवंबर थी। इसे अब 7 नवंबर दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दि
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी. फार्मा) पाठ्यक्रम की पांचवें चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए विकल्प चयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले तय कार्यक्रम के अनुसार विकल्प चयन की अंतिम तिथि 4 से 6 नवंबर थी। इसे अब 7 नवंबर दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्र हित और जनहित को ध्यान में रखकर लिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकें।
सचिव ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी अपने लॉगिन से तय समय के अंदर ज्यादा से ज्यादा संस्थानों का चयन करें। इससे काउंसलिंग में भागीदारी सुनिश्चित होगी। यह प्रक्रिया संयुक्त प्रवेश परीक्षा UPJEE (P)-2025 (डिप्लोमा इन फार्मेसी) के तहत चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी काउंसलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in से ले सकते हैं। सहायता के लिए परिषद के फोन 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क करें।
Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा
What's Your Reaction?











