Lucknow : अयोध्या में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा, विद्युत कर्मियों को बांटी सुरक्षा किट

ऊर्जा विभाग की बैठक में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, नई विद्युत परियोजनाओं की प्रगति तथा ऊर्जा संरक्षण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा

By INA News Desk
Nov 6, 2025 - 23:57
35 Views
Lucknow : अयोध्या में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा, विद्युत कर्मियों को बांटी सुरक्षा किट
Lucknow : अयोध्या में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा, विद्युत कर्मियों को बांटी सुरक्षा किट

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा तय कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री शर्मा ने शहरी क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों और गलियों के अच्छे निर्माण के लिए नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके लिए बजट प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। नगर आयुक्त ने गलियों के निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।

ऊर्जा विभाग की बैठक में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, नई विद्युत परियोजनाओं की प्रगति तथा ऊर्जा संरक्षण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को कहा कि शहरी क्षेत्रों में लोगों को बिना रुकावट बिजली दें। जहां बार-बार बिजली कटती है, वहां तुरंत सुधार करें। सड़कों के चौड़ीकरण से जिन जगहों पर बिजली के खंभे बीच में आ गए हैं, उन्हें तुरंत हटाकर दूसरी जगह लगाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले तारों की जगह केबल लगाने के काम में तेजी लाएं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि तेज हवा और बारिश से गिरे खंभों को तथा ट्रांसफॉर्मर जलने पर उसे तय समय में ठीक करें।नगर विकास विभाग की समीक्षा में चल रही विकास योजनाओं, शहरी निकायों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छता अभियान, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं तथा आधारभूत संरचना विकास की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाएं समय पर और अच्छी गुणवत्ता से पूरी करें। नगर निकायों की कार्यप्रणाली को ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाएं ताकि लोगों को सीधा फायदा हो। शहरी क्षेत्रों में पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था करें। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को बेहतर शहरी सुविधाएं, साफ वातावरण और आसान सेवाएं मिलें। अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं की नियमित निगरानी करें। काम में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।

बैठक के बाद मंत्री शर्मा ने विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट बांटी। इससे कर्मियों की जानमाल की रक्षा होगी। इस मौके पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow