Lucknow : लखनऊ नगर निगम की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों पर दिए निर्देश

सफाई व्यवस्था, नाइट स्वीपिंग और कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया। मंत्री ने सड़कों की सफाई, नाइट स्वीपिंग और कूड़ा उठाने की व्यवस्था की विस्तार से जांच की। उन्हों

Nov 7, 2025 - 00:00
 0  36
Lucknow : लखनऊ नगर निगम की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों पर दिए निर्देश
Lucknow : लखनऊ नगर निगम की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों पर दिए निर्देश

शहर के विकास कार्यों को प्रभावी, पारदर्शी और समय पर आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री तथा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की अगुवाई में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक नगर निगम मुख्यालय में हुई। बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, सभी अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, चीफ इंजीनियर (सिविल), चीफ इंजीनियर (आरआर), विभिन्न विभागाध्यक्ष तथा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य लक्ष्य शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता प्रबंधन, शहरी आधारभूत संरचना, कर संग्रह, संपत्तियों के संरक्षण और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना था।

सफाई व्यवस्था, नाइट स्वीपिंग और कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया। मंत्री ने सड़कों की सफाई, नाइट स्वीपिंग और कूड़ा उठाने की व्यवस्था की विस्तार से जांच की। उन्होंने कहा कि सड़कों की सफाई में कोई लापरवाही न हो। सुबह और रात में सफाई नियमित रूप से हो। नाइट स्वीपिंग व्यवस्था को सराहा तथा कहा कि इससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग मजबूत होगी। सभी जोनल अधिकारियों को सफाई की रोजाना निगरानी और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।नगर निगम वाहनों की स्थिति, उनके उपयोग और मरम्मत की व्यवस्था की समीक्षा हुई। कर विभाग की जांच में मंत्री ने कहा कि गृहकर, जलकर तथा अन्य करों का संग्रह पारदर्शी तरीके से बढ़ाएं। लोगों को कर भुगतान के आसान विकल्प दें ताकि वसूली बढ़े।

पार्किंग समस्या पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि कहीं अवैध पार्किंग न हो। तय पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर सुचारू रूप से चलाएं। सड़कों पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करें।

नगर निगम की सभी जमीनों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया। ईटीएफ टीम की मदद से वीडियोग्राफी कराएं। इससे भविष्य में अवैध कब्जे या विवादों से बचाव होगा। सरकारी जमीन शहर की धरोहर है, इसे हर हाल में सुरक्षित रखें।

शहर के हर मकान को एक यूनिक नंबर दें। यह नंबर मैप पर भी स्पष्ट दिखे। इससे पते की पहचान आसान होगी, डाक पहुंच, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक कामों में सुविधा बढ़ेगी।

जल्द स्वच्छता प्रोत्साहन समिति का गठन करें। यह समिति स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाएगी। नगर निगम अपनी आय के स्रोत बढ़ाए। रेंट विभाग वसूली की समीक्षा करे। एक फॉर्मूला तैयार कर 31 दिसंबर से पहले कमेटी बनाकर आय सुधारें।

स्ट्रीट लाइट लाइनिंग, नालियों की सफाई और भूजल रिचार्ज पर बल दिया। नगर निगम शहर में अपनी स्ट्रीट लाइट लाइनिंग व्यवस्था बनाए ताकि मरम्मत और प्रबंधन सुचारू रहे। हर नाली की महीने में कम से कम एक बार सफाई हो। भूजल रिचार्ज कार्य तेज करें ताकि जल स्तर नीचे न जाए।

सभी जोनल अधिकारी हर 15 दिन में समीक्षा बैठक करें। नगर आयुक्त महीने में एक बार व्यापक समीक्षा लें ताकि कार्यों की गति और गुणवत्ता बनी रहे।

अंत में महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम लखनऊ को साफ, सुगम्य और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री के निर्देशों का पूरा पालन होगा।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow