Lucknow : सत्र 2026-27 हेतु संबद्धता विस्तार के लिए यू-राईज पोर्टल खुला, संस्थानों को समयबद्ध आवेदन के निर्देश

परिषद के अनुसार, सत्र 2026-27 हेतु पूर्व से संबद्ध समस्त निजी संस्थानों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर द्वारा प्रदत्त अनुमोदन

Mar 24, 2026 - 23:47
 0  2
Lucknow : सत्र 2026-27 हेतु संबद्धता विस्तार के लिए यू-राईज पोर्टल खुला, संस्थानों को समयबद्ध आवेदन के निर्देश
Lucknow : सत्र 2026-27 हेतु संबद्धता विस्तार के लिए यू-राईज पोर्टल खुला, संस्थानों को समयबद्ध आवेदन के निर्देश

प्राविधिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार केवल  यू-राईज पोर्टल   से आवेदन मान्य, स्टाफ विवरण अद्यतन करना अनिवार्य

लखनऊ : प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए पूर्व से संबद्ध निजी क्षेत्र के संस्थानों को संबद्धता विस्तार प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी विभिन्न शासनादेशों के अनुपालन में परिषद ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

परिषद के अनुसार, सत्र 2026-27 हेतु पूर्व से संबद्ध समस्त निजी संस्थानों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर द्वारा प्रदत्त अनुमोदन विस्तार के क्रम में संबद्धता विस्तार दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत यू-राईज पोर्टल  23 मार्च 2026 से खोल दिया गया है। परिषद से संबद्ध सभी निजी संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे पोर्टल पर अपने संस्थान लॉगिन के माध्यम से शैक्षणिक स्टाफ का पूर्ण विवरण अद्यतन करते हुए संबद्धता विस्तार हेतु आवेदन सुनिश्चित करें।

सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यू-राईज पोर्टल के अतिरिक्त किसी भी अन्य माध्यम ऑफलाइन या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  सभी संबंधित संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आवेदन कर अपनी संबद्धता सुनिश्चित करें।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow