Maha Kumbh 2025: झोला लेकर Maha Kumbh पहुंची राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, Infosys के Co-Founder की पत्नी की सरलता देख लोगों ने तारीफ़ की

Maha Kumbh में शामिल होने के बाद उन्होंने यहां के व्यवस्था की काफी तारीफ की, उन्होंने बताया, कि यहां आए लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा मौजूद रहती है। राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति(Sudha ...

Jan 24, 2025 - 23:55
Jan 25, 2025 - 00:19
 0  39
Maha Kumbh 2025: झोला लेकर Maha Kumbh पहुंची राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, Infosys के Co-Founder की पत्नी की सरलता देख लोगों ने तारीफ़ की

Reported By Vijay Laxmi Singh(Editor-In-Chief)

By INA News Maha Kumbh Nagar.

देश की प्रसिद्ध उद्योगपति और इंफोसिस (Infosys) के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति(Sudha Murti) Maha Kumbh 2025 में शामिल हुईं और त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। उनकी सरलता और सहजता को देख लोगों ने उनकी सराहना की। 21 जनवरी को प्रयागराज कुंभ पहुंचकर सुधा मूर्ति(Sudha Murti) ने पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। बता दें कि सुधा मूर्ति(Sudha Murti) पद्म भूषण से सम्मानित हैं।

वह राजनीति, समाजसेवा और व्यापार जगत में जाना माना नाम है। सुधा मूर्ति(Sudha Murti) अपने सरल स्वभाव और व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। सुधा ने कहा, यह तीर्थराज सर्वोत्तम पवित्र स्थल है। Maha Kumbh 144 वर्षों में एक बार आता है और मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।' Maha Kumbh की तीन दिवसीय यात्रा पर सुधा मूर्ति(Sudha Murti) ने प्रयागराज में इस्कॉन शिविर में महाप्रसाद परोसने में मदद की। हरे रंग की साड़ी पहने और कंधों पर काला बैग लिए, सुधा मूर्ति(Sudha Murti) भोजन काउंटर पर खड़ी होकर Maha Kumbh में आए श्रद्धालुओं को रोटियां बांटती नजर आईं।

Also Read: Saharanpur News: 'बेटी बचाओ/बेटी पढ़ाओ' स्लोगन को ठेंगा दिखा रहे भूमाफिया व कॉलेज प्रबंधन समिति के कुछ पदाधिकारी

सुधा मूर्ति(Sudha Murti) की सादगी और शांत स्वभाव लोगों के लिए सीख है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधा मूर्ति(Sudha Murti) के नेटवर्थ करीब 775 करोड़ के करीब है। वहीं Maha Kumbh में शामिल होने के बाद उन्होंने यहां के व्यवस्था की काफी तारीफ की, उन्होंने बताया, कि यहां आए लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा मौजूद रहती है। राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति(Sudha Murti) ने कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। सभी सरकारें को इस मॉडल का अनुसरण कर सकती है। CM योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छा काम किया है। सुधा मूर्ति(Sudha Murti) प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं। सुधा मूर्ति(Sudha Murti) ने आठ उपन्यास लिखे हैं। वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं। सुधा मूर्ति(Sudha Murti) अपनी सादगी के लिए जाना जाती हैं।Maha Kumbh में झोला लेकर पहुंचकर एक बार फिर उन्होंने सरल जीवनशैली का उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रयागराज में हो रहे Maha Kumbh में सुधा मूर्ति(Sudha Murti) पहुंची हैं। वह तीन दिन यहां ठहरेंगी। सुधा मूर्ति(Sudha Murti) ने पहले दिन संगम में स्नान किया और Maha Kumbh की व्यवस्था को देख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। मीडिया से बात करते हुए सुधा मूर्ति(Sudha Murti) ने कहा कि ये उनके लिए बहुत खास अवसर है कि वह प्रयागराज के पवित्र स्थल पर आकर Maha Kumbh का हिस्सा बन रही हैं।

यह Maha Kumbh 144 साल बाद आयोजित हो रहा है और सुधा मूर्ति(Sudha Murti) खुद भी इससे बहुत उत्साहित और खुश हैं। उन्होंने बताया कि वह तीन दिन की मन्नत पूरी करने के लिए Maha Kumbh में आई हैं। सुधा मूर्ति(Sudha Murti) ने कहा कि यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में Maha Kumbh का भव्य आयोजन किया गया है। वह CM योगी आदित्यनाथ से उम्र में बड़ी हैं, इसलिए उन्हें Maha Kumbh की तैयारियों को लेकर बधाई और आशीर्वाद भी देती हैं। उन्होंने कहा कि Maha Kumbh जैसा आयोजन हमारे संस्कार और संस्कृति के प्रतीक हैं। सदियों से लोग Maha Kumbh में आ रहे हैं।

Also Read: Ballia News: हम सभी बलिया जिले को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने के लिए मिलकर करें कार्य- MP नीरज शेखर

हमारे धार्मिक ग्रंथों में इसका वर्णन विस्तार से मिलता है। हमारे पूर्वजों में भी Maha Kumbh के प्रति गहरी आस्था थी। यही वजह थी कि वह भी त्रिवेणी तट लर पुण्य की डुबकी लगाने संगम की धरती में पहुंची हैं। सुधा मूर्ति(Sudha Murti) इंफोसिस (Infosys) फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। पति नारायण मूर्ति द्वारा स्थापित आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) में कुल 0.83 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले साल मार्च में इंफोसिस (Infosys) ने बीएसई में दाखिल किए गए रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोसिस (Infosys) के पास कंपनी के 3.45 करोड़ शेयर हैं।

बीएसई पर 1,616.95 रुपये के फाइनल क्लोजर प्राइस पर इंफोसिस (Infosys) में सुधा मूर्ति(Sudha Murti) की हिस्सेदारी वर्तमान में 5,586.66 करोड़ रुपये है। राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति(Sudha Murti) ने कहा कि उज्जैन, हरिद्वार और नासिक हर जगह कुंभ होता है, वहां की सरकारें इस मॉडल को फॉलो कर सकती है। बहुत अच्छा हुआ है। यह बहुत अच्छा अनुभव था। उन्होंने अपने एक बयान में बताया कि मेरे नाना, नानी, दादा, कोई भी नहीं आ पाए, इसलिए मुझे उनके नाम पर तर्पण करना पड़ रहा है और मुझे बहुत खुशी है। मां गंगा की कृपा से हम आ गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow