Hardoi News: मिशन मैदान को लेकर मंत्री ने दिये विस्तृत निर्देश- विद्यालयों में विकसित किये जाएं आदर्श खेल के मैदान। 

विवेकानंद सभागार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में मिशन मैदान के सम्बन्ध में बैठक हुई। मंत्री ने कहा कि सभी विद्यालयों में प्रेरक खेल वातावरण....

May 30, 2025 - 18:12
63 Views
Hardoi News: मिशन मैदान को लेकर मंत्री ने दिये विस्तृत निर्देश- विद्यालयों में विकसित किये जाएं आदर्श खेल के मैदान। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में मिशन मैदान के सम्बन्ध में बैठक हुई। मंत्री ने कहा कि सभी विद्यालयों में प्रेरक खेल वातावरण विकसित किया जाये। विद्यालयों में आदर्श खेल के मैदान विकसित किये जाएं। स्कूलों में खेल के उपकरणों की खरीद की जाये। कम स्थान वाले विद्यालयों में रूफटॉप इंडोर खेल सुविधा विकसित की जाये। बैडमिंटन कोर्ट को पक्का बनाया जाये। पहले उन विद्यालयों को लिया जाये जहाँ खेल के मैदान के लिए अधिक स्थान उपलब्ध हो। क्रिकेट, खो-खो, बास्केटबॉल व बैडमिंटन आदि की सुविधा दी जाये। माध्यमिक विद्यालयों में भी यह सुविधा उपलब्ध करायी जाये। 

उन्होंने जिलाधिकारी से मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाये जो मिशन मैदान की नियमित निगरानी कर सके। विकास खण्डो को निर्देश दिए खेल के मैदान को कार्ययोजना में शामिल किया जाये। कार्य को बारिश से पहले कराया जाये।स्कूलों में खेल की प्रतियोगिता रखी जाये।जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की रूचि का पता लगाया जाये। स्थान की उपलब्धता के अनुसार खेल सुविधा का विकास किया जाये। मंत्री ने 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। जल निगम नगरीय की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत चल रही दोनों परियोजनाओं को जल्द पूर्ण कराया जाये। पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य योजना व जिला योजना के कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये।

Also Read- Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

अटल चौक पर पाथ वे बनाने का कार्य जल्द कराया जाये। पर्यटन विभाग द्वारा सौंदर्यीकृत विभिन्न हेरिटेज भवनों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाये। उन्होंने विक्टोरिया हॉल का नामकरण अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर करने के लिए कहा। अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति भी लगवाई जाये। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का तेजी से निस्तारण किया जाये। मंत्री ने पाँच वर्ष से अधिक पुराने वादों के निस्तारण में हुई प्रगति की सराहना करते हुए तीन वर्ष से अधिक पुराने वादों के निस्तारण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। 

सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद की रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। मृत्यु प्रमाण पत्र, वरासत आदि के तहसील स्तर पर कैम्प लगवाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow