हरदोई। जिले के आई.टी.आई. परिसर में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं कर-कमलों द्वारा 144 दिव्यांगजन भाई-बहनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट केन आदि कुल 139 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार निगम ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे दुकान संचालन/निर्माण हेतु अनुदान, दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण आदि की विस्तृत जानकारी दी तथा लाभार्थियों के प्रश्नों का मौके पर ही समाधान किया।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी हरदोई, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार निगम तथा विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। लाभार्थी दिव्यांगजनों ने मंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन में नई उम्मीद का प्रसाद बताया।