Uttarakhand: दर्जा गन्ना राज्यमंत्री ने किया चीनी मिल में नई स्थापित आधुनिक मशीनों का निरीक्षण।

दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’ ने चीनी मिल प्रधान प्रबंधक व एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के साथ चीनी मिल के पावर हाउस, बॉयलर सहित नई स्थापित आधुनिक

By INA News Desk
Nov 6, 2025 - 18:09
35 Views
Uttarakhand: दर्जा गन्ना राज्यमंत्री ने किया चीनी मिल में नई स्थापित आधुनिक मशीनों का निरीक्षण।
दर्जा गन्ना राज्यमंत्री ने किया चीनी मिल में नई स्थापित आधुनिक मशीनों का निरीक्षण।

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’ ने चीनी मिल प्रधान प्रबंधक व एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के साथ चीनी मिल के पावर हाउस, बॉयलर सहित नई स्थापित आधुनिक मशीनों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिल के विभिन्न तकनीकी विभागों का भी अवलोकन किया गया तथा मशीनों की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता, ऊर्जा दक्षता एवं सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की गई।

साथ ही मिल परिसर में चल रहे संचालन कार्यों, रख-रखाव व्यवस्था तथा कर्मचारियों की कार्यशैली की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी मशीनें निर्धारित मानकों के अनुसार सुचारू रूप से कार्य करें, जिससे उत्पादन में वृध्दि के साथ-साथ सुरक्षा एवं गुणवत्ता बनाए रखी जा सके। मिल प्रशासन को मशीनों के समय-समय पर रखरखाव, ऊर्जा संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी आवश्यक सुझाव दिए गए।

Also Read- सांवलीगढ़ रेंज में खुला भ्रष्टाचार: 27 हजार की रिश्वत लेने के बाद मामला उछला तो लौटाए पैसे, गरीब ग्रामीण को 4 घंटे बैठाया, डिप्टी-नाकेदार की बंदरबांट, अब भाग रहे आरोपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow