Hardoi: गन्ने के साथ मूंग-उड़द की अंतरफसली खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे नि:शुल्क बीज। 

कृषि विभाग द्वारा जनपद में संचालित निशुल्क दलहन मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026 में गन्ने के साथ मूंग एवं उड़द

Feb 7, 2026 - 13:45
98 Views
Hardoi: गन्ने के साथ मूंग-उड़द की अंतरफसली खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे नि:शुल्क बीज। 
गन्ने के साथ मूंग-उड़द की अंतरफसली खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे नि:शुल्क बीज। 

हरदोई। कृषि विभाग द्वारा जनपद में संचालित निशुल्क दलहन मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026 में गन्ने के साथ मूंग एवं उड़द की अंतरफसली खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य गन्ना किसानों को दलहनी फसलों की खेती से अतिरिक्त आय उपलब्ध कराना है।

उप कृषि निदेशक हरदोई सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2026 में गन्ना फसल के साथ मूंग व उड़द की खेती के लिए 1000 हेक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत कुल 3429 मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। योजना के तहत जिले में कुल 685.80 क्विंटल मूंग व उड़द बीज तथा 200 क्विंटल बीज गन्ने के साथ अंतरफसली खेती के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा दलहनी फसलों के रकबे को बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाएगा। एक किसान को अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए 20 किलोग्राम मूंग/उड़द बीज निशुल्क दिया जाएगा। बीज वितरण कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत किसानों को किया जाएगा।

निशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के पश्चात बीज का वितरण राजकीय कृषि बीज भंडार पर पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा।

वर्तमान में गन्ने के साथ अंतरफसली खेती हेतु मूंग एवं उड़द मिनीकिट के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक किसान 13 फरवरी 2026 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

कृषि विभाग ने जनपद के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने, निशुल्क मिनीकिट के लिए आवेदन करने तथा गन्ने के साथ दलहनी फसलों की खेती कर अपनी आय बढ़ाने की अपील की है।

Also Read- Lucknow: खेती में डिजिटल क्रांति: यूपी-बिहार की महिला किसानों को नई ताकत, रोजगार और आय के नए स्रोत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow