Uttarakhand: विधायक पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को दी इगास पर्व की बधाई ।

गदरपुर के लोकप्रिय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पाण्डेय ने कहा है कि किसी

Nov 1, 2025 - 19:37
43 Views
Uttarakhand: विधायक पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को दी इगास पर्व की बधाई ।
विधायक पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को दी इगास पर्व की बधाई ।

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर। गदरपुर के लोकप्रिय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पाण्डेय ने कहा है कि किसी भी राज्य की लोक  संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखण्डवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं। हमारी युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति एवं लोक पर्वों से जुड़े, इसके भी प्रयास होने चाहिए।

Also Read- महाराष्ट्र: अकोला के किसानों को पीएम फसल बीमा योजना में 3 से 21 रुपये का 'अपमानजनक' मुआवजा, कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर चेक लौटाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow