Sambhal: सम्भल में कश्मीरी मजदूरों का पुलिस सत्यापन तेज, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन के बाद प्रशासन सतर्क।

सम्भल: दिल्ली ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन सामने आने के बाद यूपी पुलिस और स्थानीय खुफिया यूनिट (LIU) ने सम्भल जिले में कश्मीरी मजदूरों और सुरक्षा कर्मियों

By INA News Desk
Nov 21, 2025 - 16:46
107 Views
Sambhal: सम्भल में कश्मीरी मजदूरों का पुलिस सत्यापन तेज, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन के बाद प्रशासन सतर्क।
सम्भल में कश्मीरी मजदूरों का पुलिस सत्यापन तेज, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन के बाद प्रशासन सतर्क।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: दिल्ली ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन सामने आने के बाद यूपी पुलिस और स्थानीय खुफिया यूनिट (LIU) ने सम्भल जिले में कश्मीरी मजदूरों और सुरक्षा कर्मियों का सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। अभी तक जिले की विभिन्न फैक्ट्रियों और संस्थानों में 59 कश्मीरी मजदूर कार्यरत पाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, सम्भल के चिमयावली क्षेत्र स्थित इंडिया फ्रोजन फूड मीट फैक्ट्री में सुरक्षा का ठेका जम्मू–कश्मीर की टाइटल सिक्योरिटी कंपनी के पास है। यहाँ 39 सुरक्षा कर्मी, जिनमें गार्ड और अफसर शामिल हैं, तैनात हैं—सभी जम्मू–कश्मीर के पूंछ और राजौरी जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसी इलाके की बंद पड़ी अल फलाह फूड फैक्ट्री में भी कश्मीर के पूंछ जिले का एक सुरक्षा कर्मचारी तैनात मिला। वहीं पास ही स्थित बंद अल रहमान फ्रोजन फूड फैक्ट्री में चार सुरक्षा कर्मचारी कार्यरत पाए गए, जो सभी पूंछ से बताए जाते हैं।

LIU ने मीट फैक्ट्रियों में काम कर रहे कश्मीरी मजदूरों का सत्यापन पूरा कर लिया है, जबकि डीएसएम शुगर मिल, रजपुरा में कार्यरत 15 कश्मीरी मजदूरों की जानकारी मिल प्रबंधन ने पुलिस को औपचारिक रूप से उपलब्ध कराई है। डीएसएम शुगर मिल के यूनिट हेड आशीष शर्मा ने बताया कि मिल में जितने भी बाहरी मजदूर कार्यरत हैं, उनकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अभी और भी फैक्ट्रियों तथा यूनिटों में कश्मीरी मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

Also Read- Lucknow : मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाएं- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow