Prayagraj : संगम घाट पर SIR फॉर्म भरने का अभियान, पतविंदर सिंह ने की अपील

संगम क्षेत्र में पहुंचे पतविंदर सिंह ने लोगों को इसके फायदे बताए। उन्होंने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। लोकतंत्र की ताकत साफ मतदाता सूची में छि

Dec 8, 2025 - 00:24
 0  29
Prayagraj : संगम घाट पर SIR फॉर्म भरने का अभियान, पतविंदर सिंह ने की अपील
Prayagraj : संगम घाट पर SIR फॉर्म भरने का अभियान, पतविंदर सिंह ने की अपील

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पतविंदर सिंह ने संगम घाट पर स्नान करने आए लोगों को प्लेकार्ड दिखाकर मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत फॉर्म भरने के लिए जागरूक किया।

संगम क्षेत्र में पहुंचे पतविंदर सिंह ने लोगों को इसके फायदे बताए। उन्होंने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। लोकतंत्र की ताकत साफ मतदाता सूची में छिपी है। आपका हर प्रयास लोकतंत्र को मजबूत करेगा, देश को नई ताकत देगा और भविष्य के लिए बड़ी सफलताएं सुनिश्चित करेगा।

पतविंदर सिंह ने लोगों से फॉर्म भरकर राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। यह अभियान चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण का हिस्सा है, जिसमें मतदाता सूची को सही करने के लिए घर-घर फॉर्म भरवाए जाते हैं। BJP कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में इसकी जागरूकता फैला रहे हैं।

Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow