Hardoi: रबी फसल बीमा सप्ताह-2025: जनपद में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। 

भारत सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी सीजन 2025 अंतर्गत जनपद में कृषि भवन परिसर से उप कृषि निदेशक

By INA News Desk
Dec 9, 2025 - 18:33
71 Views
Hardoi: रबी फसल बीमा सप्ताह-2025: जनपद में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। 
रबी फसल बीमा सप्ताह-2025: जनपद में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। 

Hardoi: भारत सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी सीजन 2025 अंतर्गत जनपद में कृषि भवन परिसर से उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पाण्डेय एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विनीत शुक्ला एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारीगण द्वारा फसल बीमा सप्ताह रबी 2025 बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर खाना किया गया। जो जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कचेहरी होते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंहुचेगी। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों के मध्य योजना का व्यापक प्रचार प्रसार एवं अधिक से अधिक ऋणी एवं गैर ऋणी किसानों को योजना से जोडना है। कार्यक्रम में जनपद / विकासखंड स्तरीय बीमा कम्पनी प्रतिनिधि संतोष राय एवं फसल बीमा यूनिवर्सल सोम्पो कम्पनी एवं सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सीएससी वीएलई की पूरी टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया।  

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बैठक संपन्न, शहीद ग्रामों को ‘गौरव पथ’ से जोड़ने के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow