Sambhal : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के समर्थन में गरजी आज़ाद अधिकार सेना, फर्जी मुकदमों और धमकियों पर उठी जांच की मांग
मंडल महासचिव नौशाद शेख ने बताया कि यह ज्ञापन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए दिया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अमिताभ ठाकुर को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षा तक
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में आज़ाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद की। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर ठाकुर के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमों, मिल रही जान से मारने की धमकियों और जेल में हुए कथित उत्पीड़न की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
मंडल महासचिव नौशाद शेख ने बताया कि यह ज्ञापन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए दिया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अमिताभ ठाकुर को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षा तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं प्रदेश महासचिव खिज़र गौस ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ माफिया के खिलाफ कार्रवाई की बात होती है, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने मांग की कि फर्जी मुकदमों को निरस्त कर पुनः जांच कराई जाए और धमकी देने वालों की तत्काल गिरफ्तारी हो। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि अमिताभ ठाकुर को उच्च स्तरीय सुरक्षा (Z/Z+ श्रेणी) प्रदान की जाए और जेल में हुए कथित उत्पीड़न की भी स्वतंत्र जांच कराई जाए। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस ज्ञापन के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और क्या वाकई मामले की निष्पक्ष जांच हो पाती है या नहीं।
What's Your Reaction?









